रायपुर संभाग

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी छेरछेरा पर्व की बधाई, तमनार में महिला आरक्षक से मारपीट का मामला, भूपेश बघेल अपने निवास में मनाएंगे पर्व , पढ़ें और भी खबरें

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के लोकपर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से वीडियो जारी किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “सब्बो भाई-बहिनी, महतारी अउ सियान-जवान मन ला जय जोहार। हमर छत्तीसगढ़ के लोक परब ‘छेरछेरा’ के गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ सुभकामना। छेरछेरा ह, हमर संस्कृति म, दान-पुन के महापरब आय। यह तिहार हमन ला दान-धरम अउ आपस में मिल-जुल कर रहे के संदेश देथे।”

उन्होंने आगे कहा कि इस पर्व से अन्न दान का महत्व सिखाया जाता है। “हमर किसान भाई, हमर अन्नदाता, जेकर मेहनत ले घर-घर मा अन्न पहुँचथे, आज मैं ओ मन ला बिशेस रूप ले जोहार करत हौं। हमारी सरकार किसान मन के खुशहाली बर काम करत हे। धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था, पारदर्शी प्रक्रिया और समय पर भुगतान सुनिश्चित करके किसान मन के भलाई और सम्मान के लिए काम कर रही है।”


🟦 🌟 अब आपकी आवाज़ बनेगी खबर — शिखर दर्शन न्यूज़ में रिपोर्टर बनने का मौका 🌟

📍 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संवाददाता / रिपोर्टर नियुक्त किए जा रहे हैं।

यदि आप—
सच को सामने लाने का जज़्बा रखते हैं
अपने इलाके की खबर देश तक पहुँचाना चाहते हैं
पत्रकारिता में पहचान बनाना चाहते हैं

तो आज ही जुड़िए शिखर दर्शन न्यूज़ से 👇

📞 संपर्क करें : 9826412444
➡️ सीमित अवसर | गंभीर एवं इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें


जनता में सरकार और पुलिस के प्रति बढ़ता आक्रोश

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले दो सालों में सरकार और पुलिस के प्रति जनता में अविश्वास और विद्रोह बढ़ गया है। उन्होंने कवर्धा, बलौदाबाजार और बलरामपुर में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि जनता अपनी सीमाएं पार कर रही है।

बैज ने कहा, “कवर्धा में एक व्यक्ति को उसके घर में जिंदा जला दिया गया। बलौदाबाजार में एसपी और कलेक्टर कार्यालय को आग लगाई गई। बलरामपुर में जनता ने एसडीएम को मारने दौड़ा दिया, उनको भाग कर जान बचानी पड़ी। यह सरकार के लिए आत्ममंथन का विषय है।”


मंत्री रामविचार नेताम पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मंत्री रामविचार नेताम आज दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे पिछले दो वर्षों में कृषि और संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्य और आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास में मनाएंगे छेरछेरा पर्व

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास पर छेरछेरा पर्व मनाएंगे। उनके निवास पर सजावट की गई है और वह सुबह 11 बजे अपने रायपुर स्थित निवास पहुँचेंगे।


छत्तीसगढ़ में छेरछेरा लोकपर्व आज

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में धान और अन्न के दान का सबसे बड़ा पर्व छेरछेरा पुन्नी आज मनाया जा रहा है। इसे पौष पूर्णिमा और शांकभरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन रुपए-पैसे नहीं बल्कि अन्न का दान किया जाता है। इस पर्व में राज्य सरकार भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है।


स्टेट बॉडी बिल्डिंग और पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा आज-कल

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन और टी गोल्ड जिम के तत्वावधान में 3 और 4 जनवरी को स्टेट बॉडी बिल्डिंग, पॉवर लिफ्टिंग और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता बूढ़ेश्वर मंदिर भवन, पुरानी बस्ती में आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग के महासचिव मानिक ताम्रकार और छग स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शीतलेश पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन दक्षिण विधायक रायपुर सुनील सोनी करेंगे और पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे।


रायपुर में आज के कार्यक्रम

नगर कीर्तन

  • संस्था: गुरु गोविंदनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
  • स्थान: गुरु गोविंद नगर पंडरी गुरुद्वारा
  • समय: अपराह्न 3 बजे

फोटो प्रदर्शनी

  • संस्था: क्लाउड व संस्कृति विभाग
  • स्थान: महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, कला वीधिका
  • समय: सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक

सूर्योपासना महापर्व

  • संस्था: जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य आश्रम
  • स्थान: बोरियाकला
  • समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

योग-क्लास

  • संस्था: सत्यदर्शन योगाश्रम
  • स्थान: सिविल लाइन स्थित योगाश्रम भवन
  • समय: शाम 5 से 6 बजे तक

निःशुल्क कोचिंग (PSC राज्य सेवा परीक्षा)

  • संस्था: विकास परिषद
  • स्थान: नूतन स्कूल आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा
  • समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!