रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी: राजधानी रायपुर और अन्य जिलों में ठंड ने बढ़ाई परेशानियाँ

रायपुर (शिखर दर्शन) // प्रदेश में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रारोड में 6.0 डिग्री, बिलासपुर में 10.8 डिग्री, राजनांदगांव में 8.5 डिग्री और दुर्ग में 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और जगदलपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। विशेषकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग शीतलहर से अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम का पूर्वानुमान:
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

रायपुर शहर के लिए विशेष:
रायपुर में 1 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!