मध्यप्रदेश

साल की आखिरी रात भी कड़ाके की ठंड, कल्याणपुर-नौगांव-खजुराहो सबसे ठंडे, नए साल की पहली सुबह भी कोहरा और सर्दी का असर

नए साल की पहली सुबह भी कांपी मध्यप्रदेश: शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, पारा 3.2 डिग्री

मध्यप्रदेश में साल की आखिरी रात के साथ ही नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड से हुई। प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। बुधवार–गुरुवार की दरम्यानी रात शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं छतरपुर का नौगांव और खजुराहो ठंडे शहरों की सूची में टॉप-3 में रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। जेट स्ट्रीम की रफ्तार बुधवार को 278 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। अनुमान है कि गुरुवार को भी जेट स्ट्रीम की सक्रियता बनी रहेगी, जिससे ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा।

प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सतना, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, मैहर के साथ भोपाल, इंदौर, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, मंडला, विदिशा और डिंडोरी समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा देखा गया।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो खजुराहो में 4.2 डिग्री, नौगांव में 4.4 डिग्री, अमरकंटक में 5 डिग्री, उमरिया में 5.2 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी शीतलहर और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!