Blog

सारा तेंदुलकर सड़क पर दोस्तों के साथ खुली बोतल लेकर टहलती दिखीं, सोशल मीडिया पर वायरल

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। गोवा में दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क पर हंसते-मुस्कुराते टहलती नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा के हाथ में एक बोतल दिखाई दे रही है, जिसे लेकर यूजर्स में खूब बहस छिड़ गई है।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बोतल को बीयर की बोतल बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ट्रोलर्स का कहना है कि यह शराब को बढ़ावा दे सकता है और सचिन तेंदुलकर की इमेज पर असर पड़ सकता है। वीडियो को एक मोटरबाइक राइडर ने सड़क पर कैद किया था, जो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों ने इस पर तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए।

वीडियो में सारा लाल फ्लोरल ड्रेस में अपने तीन दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस सामान्य पल को गलत तरीके से पेश करते हुए आपत्तिजनक कमेंट्स करना शुरू कर दिया। कई फैंस ने सचिन तेंदुलकर का नाम भी लिया और कहा कि सारा को ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए। वहीं, कुछ फैंस ने उनका समर्थन भी किया।

सारा खुद एक एंटरप्रेन्योर हैं और हाल ही में मुंबई में अपनी पिलाटेस एकेडमी लॉन्च की है। वह फिटनेस और वेलनेस को बढ़ावा देती हैं और एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ डाइट या एक्सरसाइज नहीं, बल्कि बैलेंस है, जिसमें पसंदीदा चीजों का आनंद भी शामिल है।

सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “खुलेआम शराब पीना तो गैर कानूनी है।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “ये तो क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर से बिल्कुल अलग काम कर रही हैं।” कुछ ने तो सीधे सारा को डांट भी लगाई, “तुम्हें ऐसा करते हुए शर्म आनी चाहिए। खुलेआम शराब कौन पीता है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!