मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में नए साल से पहले IPS अफसरों को बड़ा तोहफा: दर्जनों अधिकारियों को पदोन्नति, स्पेशल डीजी और ADG बनाए गए

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के आईपीएस अफसरों को नए साल से पहले सरकार ने बड़ी सौगात दी है। गृह विभाग ने अलग-अलग 8 आदेश जारी कर कई अधिकारियों को पदोन्नति दी। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 2017 बैच के IPS अधिकारियों की कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड भी बढ़ाई गई है।
मुख्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
- आशुतोष राय को स्पेशल डीजी बनाया गया।
- प्रमोद वर्मा, जो पहले जबलपुर जोन के IG थे, उन्हें जबलपुर जोन का ADG नियुक्त किया गया।
- निरंजन बी वायंगणकर, शियास ए, और ललित शाक्यवार को DIG से IG पदोन्नत किया गया।
- कुल 13 SSP को DIG बनाया गया।
- राकेश सागर, राघवेंद्र सिंह बेलवंशी, किरण लता केरकट्टा, मनोज कुमार राय, रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा, शिमाला प्रसाद, असित यादव, मयंक अवस्थी, विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, शिवदयाल, शैलेंद्र सिंह चौहान को DIG पदोन्नत किया गया।
- 11 SP को SSP बनाया गया, जिनमें जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई, अभिषेक तिवारी, विनायक वर्मा, पंकज कुमावत, अजय सिंह, हितेष चौधरी, सूरज कुमार वर्मा, संपत उपाध्याय, यांगचैन डोलकर, रामजी श्रीवास्तव शामिल हैं।
- इसके अलावा, 2017 बैच के IPS अधिकारियों अंकित सोनी, अंकित जायसवाल, रोहित काशवानी, पुनीत गेहलोत, रवींद्र वर्मा, हितिका वासल का प्रशासनिक ग्रेड बढ़ाया गया।
इस पदोन्नति के बाद राज्य पुलिस प्रशासन में अनुभव और युवा अधिकारियों के संतुलन को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
यहां देखें पूरी लिस्ट








