रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों का बड़ा प्रमोशन: शहला निगार बनीं प्रमुख सचिव, 5 अधिकारियों को संयुक्त सचिव नियुक्त

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन का इंतजार खत्म हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नवीन आदेश जारी कर कुल 6 आईएएस अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया है।

2001 बैच की आईएएस अधिकारी शहला निगार को प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण के साथ-साथ जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग और गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं, 2017 बैच के आईएएस अधिकारियों आकाश छिकारा, रोहित व्यास (जशपुर), मयंक चतुर्वेदी (रायगढ़), कुणाल दुदावत (कोरबा) और चंद्रकांत वर्मा को संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से राज्य प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा और नेतृत्व की उम्मीद जग रही है।

यह कदम छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रशासनिक दक्षता और विकास योजनाओं को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!