मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उमरिया दौरा: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में टाइगर का दीदार

उमरिया ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उमरिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इवनिंग सफारी की, जिसमें उन्हें 4 से 5 टाइगर के दीदार भी हुए।
मुख्यमंत्री ने ताला स्थित जैव विविधता प्रशिक्षण केंद्र में बांधवगढ़ प्रबंधन से मुलाकात कर रिजर्व में चल रही गतिविधियों और संरक्षण प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बता दें कि उमरिया का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों की संख्या के लिहाज से देश में प्रमुख स्थल है और भारतीयों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह पहली पसंद माना जाता है।
मुख्यमंत्री आज को पाली स्थित मां बिरासनी के दर्शन करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।



