रायपुर संभाग

CG Morning News : मुख्यमंत्री साय का व्यस्त कार्यक्रम, कैबिनेट बैठक आज, RSS प्रमुख भागवत रायपुर में, नए साल पर कड़ी सुरक्षा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 11 बजे वे पं. दीनदयाल पीएम जनमन योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे।
दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री सोनपैरी गांव पहुंचेंगे, जहां वे हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

साल के अंतिम दिन कैबिनेट की अहम बैठक

साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11:30 बजे राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। बैठक में धान खरीदी, नक्सलवाद सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर मंगलवार रात रायपुर पहुंचे। बुधवार को वे सुबह एम्स रायपुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 3 बजे रायपुर के सोनपैरी गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के लिए विशाल डोम तैयार किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत असंग देवी जी भी उपस्थित रहेंगी।

नए साल के जश्न को लेकर रायपुर में कड़ी सुरक्षा

नए साल के जश्न को लेकर रायपुर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रातभर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा।

  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
  • 26 से अधिक स्थानों पर पुलिस चेक पॉइंट
  • बिना अनुमति आयोजनों पर रोक
  • रात 12:30 बजे तक सभी पार्टियां समाप्त करने के निर्देश

कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट्स की महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिरगांव में बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बूथों की मतदाता सूची वितरित की गई और सूची के परीक्षण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने की। उन्होंने बताया कि दावा-आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी है।
बैठक में कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, बिरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी सहित पार्षद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बूथ स्तर पर मतदाताओं की मदद करेंगे BLA

कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट्स आगामी दिनों में अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची सुधार अभियान को तेज करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे।

शासकीय कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल जारी

प्रदेशभर में शासकीय कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का काम बंद–कलम बंद आंदोलन लगातार जारी है।
54 विभागों के करीब 4 लाख 10 हजार कर्मचारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में शासकीय कामकाज ठप है।

नगर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • सूर्योपासना महापर्व
    संस्था : जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य आश्रम
    स्थान : बोरियाकला
    समय : सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
  • योग क्लास
    संस्था : सत्यदर्शन योगाश्रम
    स्थान : सिविल लाइन स्थित योगाश्रम भवन
    समय : शाम 5 से 6 बजे तक
  • PSC राज्य सेवा परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग
    संस्था : विकास परिषद
    स्थान : नूतन स्कूल, आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा
    समय : शाम 5 से रात 9 बजे तक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!