मध्यप्रदेश

कड़ाके की ठंड का कहर: आज से 2-3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा, 5 दिसंबर से शीतलहर अलर्ट

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं 5 दिसंबर से सक्रिय होने वाला नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके बाद बर्फीली हवाएं एमपी की ओर बढ़ेंगी और प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन जाएगी।

नवंबर की रिकॉर्डतोड़ ठंड, दिसंबर में और जोर पकड़ेगी
नवंबर में पड़ी सर्दी ने इस बार कई सालों के रिकॉर्ड तोड़े थे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर इसका अगला चरण साबित होगा। 5 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ेगी और इसका सीधा प्रभाव मध्यप्रदेश पर पड़ेगा। 5-6 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी है।

कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे
रविवार और सोमवार की रात में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया।

  • पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा रहा—6.8 डिग्री
  • इंदौर – 8.2 डिग्री
  • राजगढ़ – 8.2 डिग्री
  • भोपाल – 9.4 डिग्री
  • रीवा-नौगांव – 9.5 डिग्री
    इसके अलावा जबलपुर, शिवपुरी, बैतूल, खजुराहो, खंडवा, दतिया, छिंदवाड़ा में तापमान 12 डिग्री से नीचे रहा। ग्वालियर और उज्जैन में पारा 12 डिग्री दर्ज किया गया।

दिसंबर में शुरू होगी असली सर्दी
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार दिसंबर में भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और सागर जिलों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। महीने भर में

  • 5 से 7 दिन घना कोहरा
  • 3 से 4 दिन कोल्ड-डे
  • 2 से 3 दिन मावठा
    होने की संभावना है।

जनवरी में भी ठंड बनाए रखेगी असर
अगले महीने भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। जनवरी में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, विदिशा, मुरैना, होशंगाबाद, पिपरिया और देवास में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक पहुंच सकता है।
साथ ही

  • 8 से 10 दिन घना कोहरा
  • 3 से 5 दिन मावठा
  • 5 से 7 दिन शीतलहर
    की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने और अचानक गिरते तापमान के बीच जरूरी सावधानियाँ अपनाने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!