मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र: विपक्ष का तीखा हमला, आज पेश होगा 10,000 करोड़ का अनुपूरक बजट

भोपाल (शिखर दर्शन) // शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज सदन में विपक्ष सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। ध्यानाकर्षण में VIT यूनिवर्सिटी प्रकरण को उठाया जाएगा, वहीं बच्चों में स्मार्टफोन और इंटरनेट के अनियंत्रित उपयोग का मामला भी सदन में गूंजेगा। इसी के साथ वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2025-26 का करीब 10,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेंगे।

सत्र के दौरान दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक 2025 पर आधे घंटे और नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली संशोधन विधेयक पर एक घंटे की चर्चा भी निर्धारित है।


सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम व्यस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचकर कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे 11 बजे सत्र की कार्यवाही में मौजूद रहेंगे। दिनभर वे चार विभागों की समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे—

  • 2:00 से 2:30 बजे : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल)
  • 3:00 से 3:30 बजे : स्कूल शिक्षा विभाग (मंत्री उदय प्रताप सिंह)
  • 4:00 से 4:30 बजे : नर्मदा घाटी विकास एवं जल संसाधन विभाग (मंत्री तुलसीराम सिलावट)
  • 4:30 से 5:00 बजे : ऊर्जा एवं नवीन/नवकरणीय ऊर्जा विभाग (मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला)

इंदौर में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने देखा स्मार्ट मीटरिंग का मॉडल

केएफडब्ल्यू बैंक जर्मनी के सदस्य जोर्डिंस फ्लोदर और राहुल ठाकुर तीन दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे हैं। उन्होंने शहर के मनोरमागंज और सुखलिया क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर स्थापना एवं संचालन प्रणाली का अवलोकन किया। बहुमंजिला इमारतों में विशेष पैनल्स पर लगे स्मार्ट मीटरों के फायदे समझे और उपभोक्ताओं से फीडबैक भी लिया।


10 जिलों में SIR 100% पूरा, 5 करोड़ से अधिक गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि एमपी में अब तक करीब 5 करोड़ 42 लाख गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल कार्य का 94.5% है।
प्रदेश के 10 जिलों—अशोकनगर, नीमच, बैतूल, गुना, मंडला, डिंडोरी, शाजापुर, सीहोर, सीधी और उमरिया—में 100% SIR का कार्य पूरा किया जा चुका है।
इसके अलावा 35 जिलों ने 96% से अधिक और 5 जिलों ने 93% से अधिक कार्य पूरा किया है, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन माना जा रहा है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!