मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में लौटने लगी कड़ाके की ठंड: सात शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, 29 नवंबर से ठिठुरन और बढ़ेगी

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान तेज़ी से गिरा है, जिसके बाद चंबल संभाग इस समय सबसे ठंडा क्षेत्र बनकर उभरा है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, बुधवार रात नौगांव में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा रीवा में 8.9, ग्वालियर में 9.3, दतिया में 9.6, खजुराहो में 9.8 और सीधी में ठीक 10 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

इस तरह प्रदेश के कुल सात शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। चंबल संभाग—ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड और श्योपुरकला—में सबसे अधिक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं रतलाम, नरसिंहपुर, सिवनी, बैतूल और नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच बना रहा।

दिन में भी बढ़ी ठंड, धूप रही कमजोर

हवा का रुख उत्तर-पूर्वी हो गया है। साथ ही दक्षिण भारत के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के कारण प्रदेश में बादल छाए रहे। इससे दिन में धूप कमजोर पड़ी और ठिठुरन बढ़ गई। कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला, जिससे ठंड और बढ़ गई।

अगले दो दिन मौसम में उतार-चढ़ाव, 29 नवंबर से बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 48 घंटों तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन 29 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके बाद उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं और तेज होंगी, जिससे प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। कई जिलों में ठंड अपने चरम पर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!