रायपुर संभाग

मुख्यमंत्री का जशपुर दौरा, पायलट की राजनीतिक बैठकों से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव तक—जानिए दिनभर की बड़ी खबरें

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ की राजधानी और अन्य जिलों में आज दिनभर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम, राजनीतिक गतिविधियाँ और प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर दौरे से लेकर रायपुर में ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव, बस्तर में सचिन पायलट की बैठकें, फिल्म शो, धार्मिक आयोजनों और काउंसिलिंग प्रक्रिया सहित कई अहम घटनाएं आज होने जा रही हैं। यहाँ पढ़ें दिनभर की मुख्य खबरें—


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वे रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए रवाना होंगे।

  • पहला कार्यक्रम: सर्वेश्वरी समूह आश्रम, नारायणपुर का दौरा।
  • 12:45 बजे: किसान महतारी सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • दोपहर 2 बजे: विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा कार्यक्रम में उपस्थिति।
  • शाम 4:15 बजे: कार्यक्रमों के बाद रायपुर लौटेंगे।

सचिन पायलट के बस्तर प्रवास का दूसरा दिन

कांग्रेस में SIR को लेकर जारी मंथन के बीच प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज बस्तर लोकसभा क्षेत्र में बैठक लेंगे।

  • बैठक में BLA तैयारियों की समीक्षा होगी।
  • बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
  • कार्यक्रमों के बाद सचिन पायलट रायपुर लौटकर दिल्ली रवाना होंगे।
    वे दो दिन से बस्तर संभाग के प्रवास पर हैं।

रायपुर में ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव—आज से लागू वन-वे व्यवस्था

रायपुर में स्काईवॉक प्रोजेक्ट को गति देने के लिए आज से शहर के शास्त्री चौक क्षेत्र में ट्रैफिक सिस्टम बदला जा रहा है।

  • प्रमुख मार्गों को वन-वे किया जाएगा।
  • यह व्यवस्था रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।
  • लगभग एक महीने तक लागू रहेगा यह बदलाव।
    इससे निर्माण कार्य सुचारू रखने और ट्रैफिक बाधित न होने की उम्मीद है।

फिजियोथेरेपी कॉलेजों में स्ट्रे राउंड के लिए आज अंतिम दिन

प्रदेश के सरकारी और निजी फिजियोथेरेपी कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु स्ट्रे वेकेंसी राउंड की प्रक्रिया चल रही है।

  • नया पंजीयन और चॉइस फिलिंग 27 नवंबर तक।
  • पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों को दोबारा संस्था चयन करना अनिवार्य, क्योंकि पूर्व चयन स्वतः शून्य हो चुका है।
  • आवेदन में संशोधन की सुविधा अंतिम तिथि तक निशुल्क उपलब्ध होगी।

अहीर जवानों पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ का आज फ्री शो

भारत-चीन युद्ध (1962) में रेजांगला की वीरगाथा को दर्शाने वाली रियल स्टोरी फिल्म ‘120 बहादुर’ का निःशुल्क प्रदर्शन आज किया जाएगा।

  • स्थान: कलर्स मॉल, धमतरी रोड
  • समय: शाम 6 बजे
  • आयोजन: छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ
    रेवाड़ी (हरियाणा) के 120 शूरवीर अहीर जवानों के पराक्रम को समर्पित यह विशेष शो युवाओं में देशभक्ति बढ़ाने का संदेश देगा।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवस—विशेष कार्यक्रम

  • स्थान: हैप्पी स्कूल, टेमरी, VIP रोड
  • समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
  • मुख्य सत्र:
    • ITSA हॉस्पिटल द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
    • रचना गोयल द्वारा “गुड टच–बैड टच” विषय पर जागरूकता व्याख्यान

भागवत कथा

  • स्थान: श्रीराम जानकी दरबार मंदिर, वीर सावरकर नगर, हीरापुर
  • समय: दोपहर 3 बजे
  • कथावाचक: संजय कृष्ण उपाध्याय, वृंदावन

श्रीराम कथा

  • स्थान: श्रीवैष्णो, नेताजी चौक, न्यू शांति नगर, माता मंदिर परिसर
  • समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
  • कथाव्यास: अभिनंदन महाराज, वृंदावन

श्री राम लीला महोत्सव

  • स्थान: हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर
  • समय: शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक
  • विशेषता: काशी की मंडलियों द्वारा मंचन

योग क्लास

  • स्थान: सत्यदर्शन योगाश्रम भवन, सिविल लाइन
  • समय: शाम 5 बजे से 6 बजे तक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!