रायपुर संभाग

हवा की दिशा बदलते ही बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, छत्तीसगढ़ को ठंड से मिलने लगी राहत

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर होगा कम, तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के संकेत

रायपुर (शिखर दर्शन) // पिछले दस दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना कर रहे छत्तीसगढ़वासियों को अब राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव शुरू हो चुका है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और ठंड में कमी महसूस होने लगेगी।

पिछले दिनों उत्तर से आ रही शुष्क और तेज ठंडी हवाओं ने राज्य को ठंड की गिरफ्त में रखा था। इसी कारण अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और रायपुर में 13 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ठंड का पहला दौर सामान्य से लंबा रहा और लगभग दस दिनों तक इसका असर बना रहा। रायपुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड जैसी ठंड महसूस की गई।

अब हवा पूर्व दिशा से होकर प्रदेश में प्रवेश कर रही है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है। इससे सरगुजा, बलरामपुर और अंबिकापुर जैसे इलाकों में भी शीतलहर के हालात धीरे-धीरे कम होंगे। बीते 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।

फिलहाल राज्य में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तरी इलाकों में हल्की शीतलहर की संभावना जताई है, जबकि आज का दिन पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।

रायपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज, बुधवार को आकाश साफ रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है। साफ मौसम के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड तो रहेगी, लेकिन दिन में गर्माहट महसूस होने लगेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!