खेल
भारत के तीरंदाजों ने ढाका में रचा इतिहास, एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप में जीते 6 स्वर्ण और 10 पदक, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी शुभकामनाएं
भोपाल (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांगलादेश के ढाका में आयोजित एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप-2025 में भारत के तीरंदाजों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तीरंदाजों ने 6 स्वर्ण समेत कुल 10 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रूप से बताया कि 18 साल बाद रिकर्व बो पुरुष वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है, जो पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराने वाले हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।