दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई की तैयारी ! गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष खुफिया अधिकारियों के साथ की आपात बैठक

दिल्ली ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह की आपात बैठक, रद्द किया गुजरात दौरा — देशभर में बढ़ाई गई सुरक्षा चौकसी

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) //
लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। इसी सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार सुबह अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई। बैठक में खुफिया एजेंसियों और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में NIA के डीजी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर, गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर मौजूद रहे। इस दौरान आतंकी हमले की जांच की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई। शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए और संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

गृह मंत्री का गुजरात दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ने की संभावना
दिल्ली में हालात की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अपना गुरुवार का निर्धारित गुजरात दौरा रद्द कर दिया है। वे अहमदाबाद फूड फेस्टिवल और अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल 2025 के उद्घाटन में शामिल होने वाले थे। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह मेहसाणा की दूधसागर डेयरी के एक कार्यक्रम में भी आमंत्रित थे, लेकिन अब वे इन आयोजनों में शारीरिक रूप से नहीं जाएंगे।
गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रवक्ता बिमल जोशी ने बताया कि गृह मंत्री इन कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हो सकते हैं।

लाल किला धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा कर जांच एजेंसियों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद से शाह लगातार सुरक्षा हालात की समीक्षा कर रहे हैं। मंगलवार को भी उन्होंने दो बार उच्च स्तरीय बैठकें की थीं। दिल्ली समेत देश के सभी बड़े शहरों में अब सुरक्षा और चौकसी को और बढ़ा दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!