दिल्ली

Delhi Blast: दिल्ली धमाके के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट, चांदनी चौक बाजार बंद, नागपुर में RSS मुख्यालय और राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई; एक संदिग्ध हिरासत में

दिल्ली (शिखर दर्शन) // देश की राजधानी मे आज शाम को लाल किले के पास हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां भी खुल गईं। इस भयानक घटना में अब तक 11 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया। चांदनी चौक बाजार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, वहीं नागपुर में RSS मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। धमाके के सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह से बात कर जानकारी ली। अमित शाह ने आईबी चीफ से भी मामले की बारीकी से जानकारी हासिल की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन NIA की टीम मौके पर जांच में जुटी है। फायर ब्रिगेड की 7 टीमों के अलावा NSG, FSL और फोरेंसिक की टीमें भी जांच में सक्रिय हैं।

बताया जा रहा है कि धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। कई चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि लोग अपनी कुर्सियों से गिर पड़े और आसपास का क्षेत्र दहशत में डूब गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

इस घटना के बाद दिल्ली के मेट्रो गेट 4 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फोरेंसिक टीम आसपास के क्षेत्रों और दुकानों की जांच में जुटी हुई है, जहां कई दुकानों के शीशे टूटने की खबर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!