मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. मुरुगन की भेंट, उज्जैन में नए आकाशवाणी केंद्र और डी.डी. कॉन्क्लेव पर हुई चर्चा

भोपाल (शिखर दर्शन) //
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
भेंटवार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरुगन ने उज्जैन में आरंभ होने वाले नए आकाशवाणी केंद्र को लेकर भी विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, दूरदर्शन समाचार की ओर से भोपाल में दिसंबर में आयोजित किए जाने वाले डी.डी. कॉन्क्लेव के आयोजन और उससे जुड़े कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने राज्य में मीडिया और प्रसारण क्षेत्र के विकास, नई तकनीकों के इस्तेमाल और लोगों तक सटीक जानकारी पहुँचाने के महत्व पर भी जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर राज्य सरकार की प्रयासों की सराहना की और सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।



