बस्तर संभाग

बीजापुर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबल ने चारों ओर से माओवादियों को घेरा

बीजापुर जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, DRG और CRPF की संयुक्त टीम ने घेरा मोर्चा

बीजापुर (शिखर दर्शन) // बीजापुर जिले के तरलागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आनारम के जंगलों में मंगलवार दोपहर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला रिजर्व गार्ड (DRG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और तरलागुड़ा थाना की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी जंगल के भीतर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने चारों ओर से नक्सलियों को घेर लिया है और दोनों ओर से फायरिंग लगातार जारी है। मुठभेड़ स्थल पर जवानों की अतिरिक्त टुकड़ियां भी भेजी गई हैं ताकि नक्सलियों के संभावित भागने के रास्तों को बंद किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की कई टीमें एक साथ सघन सर्च ऑपरेशन में लगी हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियान अभी जारी है। फायरिंग थमने के बाद ही सर्च ऑपरेशन के परिणामों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!