रायपुर संभाग

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, भूपेश बघेल को मिली अहम जिम्मेदारी

रायपुर (शिखर दर्शन) // बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल किया गया है। पार्टी ने चुनाव प्रचार की कमान अपने शीर्ष नेताओं को सौंपी है, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और रणदीप सुरजेवाला जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

भूपेश बघेल का नाम शामिल किए जाने को कांग्रेस संगठन ने विशेष रूप से रणनीतिक माना है, क्योंकि बिहार में जातीय समीकरणों और किसान-श्रमिक वर्ग के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी को उम्मीद है कि वे राज्य में प्रचार अभियान को मजबूती देंगे।

बिहार में दो चरणों में मतदान

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान होगा।

  • पहला चरण: 121 सीटों पर मतदान 6 नवंबर को होगा।
  • दूसरा चरण: शेष 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा।
    दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी, जबकि 16 नवंबर तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। बिहार की 243 सीटों में से 38 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।

कांग्रेस की यह सूची जारी होने के साथ ही बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, और सभी दलों ने अपने प्रचार अभियानों को धार देना शुरू कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!