बस्तर संभाग

208 नक्सलियों ने किया ऐतिहासिक आत्मसमर्पण: 110 महिला शामिल, AK-47, SLR और INSAS समेत 153 हथियार पुलिस को सौंपे, मुख्यधारा से जुड़कर छोड़ी हिंसा

CM साय ने दी शुभकामनाएं

जगदलपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आज ऐतिहासिक दिन रहा। अबूझमाड़ और कांकेर के जंगलों से निकलकर कुल 208 नक्सलियों ने हिंसा छोड़ते हुए मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया। इनमें 110 महिला और 98 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जो सीसी मेंबर, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, जन जनमिलिसिया कमेटी और अन्य कैडरों पर कार्यरत थे।

नक्सली प्रवक्ता रूपेश के नेतृत्व में सभी माओवादियों ने जगदलपुर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय, उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा, बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी सहित पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नक्सलियों ने कुल 9 प्रकार के 153 हथियार सरेंडर किए। इसमें 19 AK-47, 17 SLR राइफल, 23 INSAS राइफल, 1 INSAS LMG, 36 नग 303 राइफल, 4 कार्बाइन, 11 BGL लॉन्चर, 41 नग 12 बोर/सिंगल शॉट और 1 पिस्टल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “विकास की मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों का स्वागत है। उन्हें राज्य सरकार की अच्छी पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा। हमने हमेशा हथियार छोड़ने का आह्वान किया था और आज यह कदम देश के लिए ऐतिहासिक है।”

भैरगगढ़ से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 1 सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM), 2 दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (DKSZC), 15 डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM), 1 माड़ ACM और 121 अन्य कैडर शामिल हैं। इसके साथ ही अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सल मुक्त होने की ओर अग्रसर होगा और उत्तर बस्तर से लाल आतंक समाप्त होगा।

आज आत्मसमर्पण करने वाले 208 नक्सलियों के कैडर इस प्रकार हैं:

  1. CCM – 01
  2. DKSZC – 04
  3. रीजनल कमेटी मेंबर – 01
  4. DVCM – 21
  5. ACM – 61
  6. पार्टी मेंबर – 98
  7. PLGA/RPC/अन्य – 22

यह ऐतिहासिक घटना बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत मानी जा रही है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!