रायपुर संभाग

देश का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण आज: 200 से अधिक नक्सली मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। दंड़कारण्य क्षेत्र के सबसे बड़े नक्सली आत्मसमर्पण कार्यक्रम में 200 से अधिक नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष सभी नक्सली आज हथियार डाल रहे हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा, बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी सहित पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

जगदलपुर के पुलिस लाइन में आयोजित इस आत्मसमर्पण में नक्सली सीसी मेंबर, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, जन जनमिलिसिया कमेटी और अन्य कैडर शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकास की मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों का स्वागत है और उन्हें राज्य सरकार की अच्छी पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शुरू से ही नक्सलियों से हथियार छोड़ने का आह्वान किया गया था।

भैरगढ़ से आत्मसमर्पण के लिए रवाना होने वाले नक्सलियों में प्रमुख नक्सली प्रवक्ता रूपेश के साथ 1 सेंट्रल कमेटी मेंबर, 2 दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर, 15 डिविजनल कमेटी मेंबर, 1 माड़ एसीएम और 121 अन्य कैडर शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि माड़ डिविजन का यह क्षेत्र अब नक्सलियों से खाली हो जाएगा।

मुख्यधारा में लौट रहे नक्सलियों के इस कदम को छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!