रायपुर संभाग

आय से अधिक संपत्ति मामला: सौम्या चौरसिया पर EOW ने पेश किया 8 हजार पन्नों का चालान, 50 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति का खुलासा

रायपुर (शिखर दर्शन) // आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया पर ईओडब्ल्यू (अर्थ एवं ओपनिंग डिपार्टमेंट) ने विशेष न्यायालय में लगभग 8 हजार पन्नों का विस्तृत चालान पेश किया है। चालान में सौम्या पर 50 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है, जिसे ईओडब्ल्यू ने अब तक का सबसे बड़ा डिसप्रपोर्शनएट एसेट्स केस बताया है।

चालान के अनुसार, सौम्या चौरसिया ने 45 बेनामी संपत्तियों में निवेश किया। वहीं, उनकी कुल वैध आय केवल 2.51 करोड़ रुपए रही, जबकि कथित अवैध कमाई लगभग 50 करोड़ रुपए मानी जा रही है। चालान में यह भी खुलासा हुआ कि 2019 से 2022 के बीच सबसे अधिक अवैध निवेश किया गया।

सौम्या चौरसिया को 450 करोड़ रुपए के कोल लेवी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले ईडी और बाद में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। करीब दो साल जेल में रहने के बाद उन्हें तीन महीने पूर्व जमानत पर रिहा किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सौम्या अब छत्तीसगढ़ से बाहर बैंगलुरु में रह रही हैं और वहीं से पेशियों में उपस्थित हो रही हैं।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!