रायपुर संभाग

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक लाख रुपए के इनामी थे सभी

गरियाबंद (शिखर दर्शन) // नक्सल उन्मूलन की दिशा में गरियाबंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद-धमतरी-नुआपड़ा डिवीजन में सक्रिय तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में नागेश के साथ दो महिला नक्सली—जैनी और मनीला—शामिल हैं। नागेश ने देशी हथियार के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया।

तीनों नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, ये तीनों पिछले 5 से 8 सालों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और कई बड़ी माओवादी घटनाओं में शामिल रहे हैं। ये माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेताओं के करीबी सहयोगी के रूप में काम करते थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली राज्य सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हथियार छोड़ चुके हैं। इस अभियान के बाद अब क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों की संख्या घटकर लगभग 30 रह गई है।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे क्षेत्र में शांति और विकास के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!