रायपुर संभाग

CM विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर, BJP कार्यालय में शुरू होगा सहयोग केंद्र, आज से राष्ट्रीय डाक सप्ताह… अन्य खबरें पढ़ें

रायपुर (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रण देंगे। यह कार्यक्रम सरगुजा जिले के अंबिकापुर में तीन दिन तक चलेगा।


BJP प्रदेश कार्यालय में आज से शुरू होगा सहयोग केंद्र

भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज से फिर सहयोग केंद्र शुरू हो रहा है। इस केंद्र में हर दिन अलग-अलग मंत्री आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। आज कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा आमजनों की समस्याएं सुनेंगे। सहयोग केंद्र कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थापित किया गया है और इसमें अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़ और बिलासपुर में रहेंगे मौजूद

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायगढ़ और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। सुबह 8.30 बजे वे रायपुर निवास से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। रायगढ़ में वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद बिलासपुर में वे शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में भाग लेंगे।


राष्ट्रीय डाक सप्ताह 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक

रायपुर। विश्व डाक दिवस के अवसर पर डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय डाक सप्ताह 6 से 10 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी संभागीय कार्यालयों में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • 6 अक्टूबर (टेक्नोलॉजी दिवस): संभागीय कार्यालयों और प्रधान डाकघर स्तर पर डाक विभाग की सेवाओं और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
  • 7 अक्टूबर (वित्तीय समावेशन दिवस): उपसंभाग स्तर पर डाक जीवन बीमा-ग्रामीण डाक जीवन बीमा मेला व डाक चौपाल का आयोजन होगा।
  • 8 अक्टूबर: डाक टिकट संग्रहण व नागरिक केंद्रित सेवा दिवस के अंतर्गत स्कूलों में आधार कैंप का आयोजन।
  • 9 अक्टूबर (विश्व डाक दिवस): सभी प्रमुख कार्यालयों में बैनर-पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे, रैली निकाली जाएगी और पौधरोपण किया जाएगा।
  • 10 अक्टूबर (ग्राहक दिवस): सभी प्रधान डाकघरों में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन।

इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम है: ‘पोस्ट फॉर पीपल, लोकल सर्विस ग्लोबल रीच’।


शरद पूर्णिमा पर विशेष आयोजन

रायपुर। बूढ़ेश्वर चौक स्थित संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर में प्रतिवर्षानुसार शरदोत्सव मनाया जाएगा। रामायण पाठ और हनुमान जी के विशेष श्रृंगार के साथ आरती की जाएगी, इसके बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा।


प्रकट्योत्सव समारोह

रायपुर। शरद पूर्णिमा महामहोत्सव के अंतर्गत दण्डी स्वामी इन्दुभवान्द तीर्थ महाराज के प्रकट्योत्सव पर विशेष समारोह आयोजित किया गया।

  • समय: प्रातः 5:30 बजे विशेष पूजन, 10:30 बजे श्रंगार आरती, 11:15 बजे ललिता सहस्त्र नाम परायण, 11:30 बजे चौंसठ योगिनी माताओं को मालपुआ भोग।
  • स्थान: शंकराचार्य आश्रम, बोरियाकला।

रायपुर में आज के अन्य कार्यक्रम

  • विस्टा मैनेजमेंट फेस्ट-2025
    • संस्थान: दिशा कॉलेज, रायपुर
    • स्थान: रामनगर, कोटा
    • समय: सुबह 11 बजे से
  • समाधान बैठक
    • संस्थान: एकता बहुद्देशीय सहकारी समिति
    • स्थान: इंद्रप्रस्थ फेस-2, सरोना
    • समय: रात 8 बजे से

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!