मध्यप्रदेश

राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मध्य प्रदेश में विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

मध्य प्रदेश में विजयादशमी पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुराई का प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा, जबकि लोग इस अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। राज्यपाल ने अपने संदेश में आगे कहा कि भारतीय संस्कृति वीरता और शौर्य की उपासक है और यह पर्व जीवन में धैर्य, संयम और सदाचार अपनाकर चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का स्मरण कराता है और सत्य, न्याय तथा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने सभी से अपने जीवन में बुराई को दूर कर अच्छाइयों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश में शांति, सौहार्द्र और समृद्धि की कामना की।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!