आज का राशिफल: नौकरी, स्वास्थ्य और रिश्तों पर कैसा रहेगा असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर गहरा प्रभाव डालता है। 02 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए आज मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन—
मेष राशि – ऑफिस में सीनियर्स का दबाव और घर में कलह हो सकती है। कोई रिश्तेदार आर्थिक मदद मांग सकता है, लेन-देन में सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि – काम से थोड़ी दूरी बनाकर आराम करना जरूरी है। धन का आगमन होगा, आर्थिक परेशानियां कम होंगी। परिवार में किसी जश्न में योगदान करना पड़ सकता है। हालांकि जीवनसाथी से अनबन संभव है।
मिथुन राशि – सामाजिक कार्यों के लिए तारीफ मिलेगी। बिना सहारे भी कमाई के अवसर मिलेंगे। गुस्से पर काबू रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। अचानक परिवार संग यात्रा का योग है। व्यापार में लाभ होगा।
कर्क राशि – सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। साहसिक गतिविधियों से बचें। रिश्तेदारों को उधार देने से परहेज करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
सिंह राशि – मन प्रसन्न रहेगा। लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में बदलाव और विदेश जाने का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कन्या राशि – धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। कोई पुराना संपर्क परेशानी दे सकता है। प्रेम संबंधों में समझदारी दिखाएं। व्यापार को बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
तुला राशि – दूसरों के साथ खुशियां साझा करेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं, पहले दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। किसी दोस्त की मदद से व्यक्तिगत परेशानी दूर होगी। काम का तनाव बना रहेगा।
वृश्चिक राशि – सेहत में सुधार होगा। कार्यस्थल पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यात्रा का योग है। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप मिल सकती है। धन की स्थिति अच्छी होगी।
धनु राशि – खुशियों का आगमन होगा लेकिन धैर्य रखें। परिवार की सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में बदलाव और स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर राशि – नौकरी से जुड़े अच्छे अवसर मिलेंगे। इंटरव्यू देने वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, हालांकि धन संबंधी चिंता रह सकती है।
कुंभ राशि – खान-पान में सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार में कटु वचन कहने से बचें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। सहकर्मी सहयोग करेंगे।
मीन राशि – दिन की शुरुआत योग-ध्यान से करें। भाई-बहनों से मदद और धन लाभ मिलेगा। परिवारिक माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
📌 डिस्क्लेमर: शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।



