दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत नाजुक, बेंगलुरु में भर्ती

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें बेंगलुरु के एमएस रामैया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खरगे को बीती रात से बुखार और पेट दर्द की शिकायत थी। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हेल्थ रिपोर्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है।

कांग्रेस नेता ने बताया कि खरगे मंगलवार (30 सितंबर) से बीमार थे और इसी वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके स्वास्थ्य में फिलहाल कोई गंभीर समस्या नहीं बताई जा रही है।

खरगे 7 अक्टूबर को कोहिमा में होने वाली जनसभा में शामिल होने वाले थे। नागालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद एस. सुपोंगमेरेन जामिर ने इस संबंध में जानकारी दी।

कांग्रेस में खरगे का योगदान

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वे अक्टूबर 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष बने और पार्टी का नेतृत्व संभालने वाले पहले गैर-गांधी परिवार के नेता बने। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कई चुनावों में पार्टी की रणनीति और प्रचार में अहम भूमिका निभाई। उनके राजनीतिक करियर में सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता के पद शामिल रहे हैं।

बिहार चुनाव की तैयारी

खरगे और कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी तक केंद्र में अपनी वापसी नहीं की है। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को पिछली बार सफलता नहीं मिली। अब पार्टी महागठबंधन के साथ बिहार चुनाव की तैयारी कर रही है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!