महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा, CM डॉ. मोहन उज्जैन में वन्यजीव सप्ताह का करेंगे उद्घाटन, भोपाल के वन विहार में आज से नो-व्हीकल जोन लागू, इंदौर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा।

शारदीय नवरात्रि: नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा
आज शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन है। नवमी के दिन भक्त मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। मध्य प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन में करेंगे वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ
उज्जैन (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचेगे और राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। सीएम दोपहर 12.45 बजे उज्जैन से भोपाल आएंगे। 1 बजे वे वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू की विहार वीथिका में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पर्यटक वाहनों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में भारत के वन्यजीव, उनका रहवास और आपसी संचार विषय पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
भोपाल वन विहार में आज से नो-व्हीकल जोन लागू
भोपाल (शिखर दर्शन) // वन विहार नेशनल पार्क में आज से नो-व्हीकल जोन लागू हो गया है। अब पार्क में कार या मोटरसाइकिल से प्रवेश नहीं किया जा सकेगा। घूमने के लिए 40 गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है।
वन विहार प्रशासन का कहना है कि पर्यटक अपने वाहनों के हॉर्न तेज आवाज में बजाते हैं, जिससे अन्य पर्यटक और जानवर परेशान होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
महिला वर्ल्ड कप 2025: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला
इंदौर (शिखर दर्शन) // होलकर स्टेडियम में महिला वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। क्रिकेटप्रेमियों में उत्साह है। स्टेडियम में सुरक्षा के लिए 300 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
नवरात्रि विशेष: चित्रकला, सिरेमिक और छायाचित्र प्रदर्शनी
भोपाल (शिखर दर्शन) // नवरात्रि के अवसर पर जीपी बिड़ला संग्रहालय में विशेष छायाचित्र और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।
साथ ही भारत भवन में चित्रकला और सिरेमिक कला प्रदर्शनी आयोजित है, जिसे शाम 5 बजे तक देखा जा सकता है। इसके अलावा राज्य संग्रहालय में शक्ति स्पंदन प्रदर्शनी भी जारी है।



