Blog

चेन्नई: थर्मल पावर स्टेशन पर आर्च गिरा, 9 मजदूरों की मौत, 10 घायल; बचाव अभियान जारी

चेन्नई ( शिखर दर्शन ) // एन्नोर थर्मल पावर स्टेशन स्थल पर मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां लगभग 30 फीट ऊँचाई से आर्च गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें अधिकांश मजदूर असम और आसपास के राज्यों के प्रवासी थे।

अचानक हुए इस हादसे में मौके पर अफरातफरी मच गई। कई मजदूर मलबे में दब गए जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत नॉर्थ चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

अवादी पुलिस आयुक्त ने कहा कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बचाव अभियान जारी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

भेल के अधिकारी और तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव एवं TANGEDCO के अध्यक्ष डॉ. जे. राधाकृष्णन घटनास्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने घायल मजदूरों से अस्पताल में मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया।

बताया गया है कि यह आर्च 1981 में एम.जी. रामचंद्रन के शासनकाल में पांचवें विश्व तमिल सम्मेलन के उपलक्ष्य में बनाया गया था। सड़क विस्तार के कारण इसे हटाने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी यह हादसा हो गया।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!