रायपुर संभाग

गायों की मौत पर सियासत : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा- गायों के नाम पर लूट, साय सरकार बना रही संरक्षण नीति

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ की सियासत आज फिर गायों की मौत और संरक्षण को लेकर गरमाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए गौ माता का नाम लेती हैं।

इस पर भाजपा की प्रतिक्रिया तेज रही। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने गायों के नाम पर लूट मचाई और गौठान के नाम पर भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि विष्णु सरकार गायों के संरक्षण के लिए नीति बना रही है और नीति के अनुसार उन्हें सुरक्षा और संरक्षण मिलेगा।

इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में नक्सलवाद उन्मूलन अभियानों में सहयोग नहीं मिला। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने नक्सलवाद खत्म करने में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई और अप्रत्यक्ष रूप से नक्सलियों को संरक्षण देती रही है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!