खेल
ब्रेकिंग न्यूज: भारत ने मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
दुबई // एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने बड़ा फैसला लिया है। टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष और पाकिस्तानी नेता मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।
इस घटना के चलते प्रस्तुति समारोह में लंबा विलंब हुआ और अंततः ट्रॉफी भारतीय खिलाड़ियों तक किसी वैकल्पिक व्यवस्था से पहुंचाई गई।
यह घटना भारत-पाक क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता के बीच बढ़ते तनाव का प्रतीक मानी जा रही है। फिलहाल BCCI या ACC की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
