खेल

“भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीता 9वां खिताब, इस खिलाड़ी की धमाकेदार पारी बनी मुकाबले की कहानी”

टीम इंडिया बनी चैंपियन, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीता 9वां एशिया कप, तिलक वर्मा बने हीरो

संयुक्त अरब अमीरात ( शिखर दर्शन ) // संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी20 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप का 9वां खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने 7 बार वनडे और 1 बार टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का खिताब जीता था।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अंतिम चौका लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले खिलाड़ी रिंकू सिंह रहे। वहीं, तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की, जहाँ साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। साहिबजादा ने 38 गेंद में 57 रन और फखर जमान ने 35 गेंद में 47 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान के आठ बल्लेबाज सिंगल डिजिट में आउट हो गए। टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई।

भारत की गेंदबाजी ने खेल पलटा

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण और अक्षर ने 2-2 विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम collapse हो गई।

तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक, बने मैच के हीरो

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा केवल 5 रन ही बना पाए, कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन पर आउट हुए। शुभमन गिल ने 12 और संजू ने 24 रन बनाए। चौथा झटका 77 रन पर गिरा। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुबे आउट हुए, लेकिन तिलक वर्मा ने 53 गेंद में नाबाद 69 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।


एशिया कप विजेता टीमों की सूची (1984–2025)

सालविजेताउप-विजेताफॉर्मेटमेजबान देश
1984भारतश्रीलंकावनडेयूएई
1986श्रीलंकापाकिस्तानवनडेश्रीलंका
1988भारतश्रीलंकावनडेबांग्लादेश
1990–91भारतश्रीलंकावनडेभारत
1995भारतश्रीलंकावनडेयूएई
1997श्रीलंकाभारतवनडेश्रीलंका
2000पाकिस्तानश्रीलंकावनडेबांग्लादेश
2004श्रीलंकाभारतवनडेश्रीलंका
2008श्रीलंकाभारतवनडेपाकिस्तान
2010भारतश्रीलंकावनडेश्रीलंका
2012पाकिस्तानबांग्लादेशवनडेबांग्लादेश
2014श्रीलंकापाकिस्तानवनडेबांग्लादेश
2016भारतबांग्लादेशT20Iबांग्लादेश
2018भारतबांग्लादेशवनडेयूएई
2022श्रीलंकापाकिस्तानT20Iश्रीलंका
2023भारतश्रीलंकावनडेपाकिस्तान/श्रीलंका
2025भारतपाकिस्तानT20Iयूएई

एशियन क्रिकेट कॉउंसिल (एसीसी) द्वारा 1983 में स्थापित एशिया कप का पहला टूर्नामेंट 1984 में यूएई के शारजाह में खेला गया था। पहले 12 संस्करण 50 ओवर के वनडे फॉर्मेट में हुए, जबकि 2016 के बाद टूर्नामेंट वनडे और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में बारी-बारी से खेला जा रहा है।

भारत ने टूर्नामेंट के पहले पांच संस्करणों में से चार जीते और 1988 से 1995 के बीच लगातार तीन एशिया कप खिताब जीतने वाली टीम बनने का रिकॉर्ड बनाया।

सबसे सफल टीमें

  • भारत – 9 बार विजेता, सबसे सफल टीम
  • श्रीलंका – 6 बार विजेता, 7 बार उपविजेता
  • पाकिस्तान – 2 बार विजेता
  • बांग्लादेश – 3 बार उपविजेता

श्रीलंका ने अब तक सभी 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है, जबकि भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने 15-15 बार एशिया कप में शिरकत की। अफगानिस्तान ने चार बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!