रायपुर संभाग

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जीएसटी सम्मेलन बनेगा केंद्रबिंदु

रायपुर (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे वे मैत्री महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। वहीं, 3:30 बजे मेडिकल कॉलेज सभागार में जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स सम्मेलन में शामिल होंगे।

जीएसटी पर भाजपा का संभागीय सम्मेलन

राजधानी में भाजपा द्वारा रविवार दोपहर 3 बजे मेडिकल कॉलेज सभागार में जीएसटी में सुधारों को लेकर संभागीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी करेंगे और विषय विशेषज्ञ के रूप में किशोर बरड़िया विचार रखेंगे।
इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रुपकुमारी चौधरी, महापौर मीनल चौबे सहित अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

मंदिर हसौद में सात दिवसीय रामलीला मंचन

मंदिर हसौद के श्री राम जानकी मंदिर बाड़ा परिसर में 7 दिवसीय श्रीरामलीला का शुभारंभ हो गया है। 27 सितंबर से शुरू हुए इस मंचन में भगवान श्रीराम जन्म, ताड़का वध, धनुष यज्ञ, सीता हरण, लंका दहन से लेकर 3 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव तक की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। अंतिम दिन मुख्य अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे।

ग्लोबल एचआरडी नेटवर्क का एचआर मीट

ग्लोबल एचआरडी नेटवर्क, छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा आज नरदहा स्थित अंजनेय यूनिवर्सिटी में एचआर मीट का आयोजन होगा। “न्यू एज एचआर” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में एचआर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

राजधानी में अन्य कार्यक्रम

  • मैत्री महोत्सव : दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12:15 बजे से क्षमादान का उत्सव, श्री भक्तामर पाठ और नाट्य मंचन ‘सीताजी की अग्नि परीक्षा’।
  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर : महाराष्ट्र मंडल भवन, चौबे कॉलोनी में सुबह 10 बजे से।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम : विमतारा हॉल, शांतिनगर में दोपहर 2:30 से शाम 7 बजे तक ऑल इंडिया ब्राह्मण संगठन व सोशल संगवारी द्वारा।
  • 27 बालिकाओं का सम्मान : वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में शाम 6 बजे से लाहोटी मित्र मंडल द्वारा।
  • रास गरबा उत्सव : गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में शाम 7 बजे से।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!