मध्यप्रदेश

शारदीय नवरात्रि का पावन आरंभ, पूरे प्रदेश में वाहन जांच अभियान शुरू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व राज्यपाल आज रहेंगे व्यस्त कार्यक्रमों में

भोपाल/ग्वालियर (शिखर दर्शन) // शक्ति की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गया है। भोपाल, ग्वालियर और प्रदेश के अन्य हिस्सों में भक्तों ने जय माता दी के उद्घोष से माहौल को भक्तिमय बना दिया। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है, जिसमें सबसे अधिक भीड़ ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी पर स्थित 150 वर्ष से अधिक प्राचीन मांढरे वाली माता मंदिर में देखी गई। यह मंदिर सिंधिया राजवंश की कुलदेवी मांढरे वाली माता का प्रसिद्ध केंद्र है। मंदिर में अष्टभुजा महिषासुर मर्दिनी रूपी मां काली की प्रतिमा विराजमान है, जिसकी विशेष पूजा नवरात्रि में की जाती है।


पूरे प्रदेश में वाहन सुरक्षा के लिए विशेष चेकिंग अभियान

भोपाल (शिखर दर्शन) // सड़क सुरक्षा और मोटरयान अधिनियम के पालन को सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने आज 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान अगले दो सप्ताह तक चलेगा। अभियान के दौरान अग्निशमन यंत्र न लगे होने, वाहन में स्वास्थ्य किट न उपलब्ध होने और रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप न लगे होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

भोपाल (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन वर्चुअल कॉन्फ्रेंस, बैठक और जीएसटी जागरूकता अभियान में व्यस्त रहेगा।

  • सुबह 10:15 बजे वे सीएम हाउस से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।
  • 10:45 बजे सरकारी अधिकारियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
  • 11:20 बजे सुशासन भवन में प्रशासनिक और विकास संबंधी बैठक में हिस्सा लेंगे।
  • दोपहर 2:30 बजे भवानी मंदिर, सोमवारा चौक से चौक बाजार में जीएसटी जागरूकता अभियान का प्रचार शुरू होगा।
  • दोपहर 3 बजे वे व्यापारियों और ग्राहकों से सीधे संवाद करेंगे।
  • शाम 5:25 बजे भोपाल से दिल्ली रवाना होंगे, जहां केंद्रीय स्तर की बैठकों में शामिल होंगे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का चंबल अंचल दौरा

ग्वालियर (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज चंबल अंचल के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। उनका दौरा शिक्षा, धार्मिक, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों पर केंद्रित है।

  • सुबह 11 बजे वे जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जहां डिग्री प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
  • दोपहर 2 बजे वे सड़क मार्ग से मुरैना जिले के करह धाम पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना की।
  • दोपहर 2:40 बजे वे मुरैना के ग्राम धनेला में स्थानीय ग्रामीण कार्यक्रम में भाग लेकर ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!