रायपुर संभाग
नगरीय निकायों को 102 करोड़ 97 लाख रुपए जारी, पार्षद व महापौर/अध्यक्ष निधि में बंटेगा बजट

रायपुर (शिखर दर्शन) // राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों को 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए जारी किए हैं। इस राशि में पार्षद निधि के लिए 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए तथा महापौर/अध्यक्ष निधि के लिए 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए शामिल हैं। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दोनों मदों की 50-50 प्रतिशत राशि का आबंटन किया है।
पार्षद निधि का वितरण
- 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए
- 54 नगर पालिकाओं को 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपए
- 120 नगर पंचायतों को 27 करोड़ रुपए
महापौर/अध्यक्ष निधि का आबंटन
- 14 नगर निगमों को 10 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए
- 54 नगर पालिकाओं को 10 करोड़ 50 लाख रुपए
- 120 नगर पंचायतों को 10 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपए
नगरीय प्रशासन विभाग का कहना है कि इस निधि का उपयोग स्थानीय विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।



