दुर्ग संभाग
दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान युवक की करंट से मौत

बालोद (शिखर दर्शन) // बालोद जिले के दल्लीराजहरा में दुर्गा पंडाल के निर्माण के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रात करीब 3 बजे गुप्ता चौक की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, दिनभर लोगों की आवाजाही को देखते हुए रात के समय गुप्ता चौक पर 8-9 युवक दुर्गा पंडाल के निर्माण में लगे हुए थे। इसी दौरान ग्राम घोठिया निवासी 19 वर्षीय डेमन उर्फ डेविड रावटे, पुत्र अजित रावटे, एलटी लाइन के तार से संपर्क में आने के बाद नीचे गिर गया।
उसे तुरंत शहीद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची दल्लीराजहरा पुलिस ने पंचनामा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबह परिजनों को शव सौंप दिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



