रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें 3 जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जबकि 7 जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

किन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं बलौदा बाजार, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा और सूरजपुर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

बीते दिन का मौसम हाल

बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई।

  • प्रदेश में सबसे अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दुर्ग और जगदलपुर में दर्ज किया गया।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ।
  • रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8°C और न्यूनतम 23.9°C रहा।
  • राजधानी रायपुर में सुबह तक 17.0 मिमी और शाम तक 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख स्थानों पर वर्षा के आंकड़े

  • रामानुजगंज – 8 सेमी
  • कापू और सामरी – 6 सेमी
  • चंदो और वांड्रफनगर – 5 सेमी
  • रायपुर शहर, बलरामपुर, भखारा, मनोरा – 5 सेमी
  • बगीचा, गुरुर, प्रतापपुर, धमतरी, राजपुर, तखतपुर, बिल्हा, मैनपाट समेत कई स्थानों पर 3 सेमी तक वर्षा हुई।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा पंजाब, राजस्थान और गुजरात से गुजर रही है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
  • मध्य प्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके असर से छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है।

आगामी पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा। एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!