रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में स्वच्छोत्सव से लेकर श्रमिक सहायता और राजनीतिक बयानबाजी तक, राजधानी में दिनभर गतिविधियों की धूम

रायपुर (शिखर दर्शन) // प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सभी नगरीय निकायों में 17 सितंबर को स्वच्छोत्सव मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महापौरों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। खिलाड़ियों से भी अपने खेल मैदान, स्टेडियम और इंडोर हॉल साफ रखने की अपील की गई। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलेगा। इस बार अभियान का थीम “स्वच्छ एवं हरित उत्सव” रखा गया है, जो त्योहारों को पर्यावरण अनुकूल व प्लास्टिक मुक्त बनाने की परिकल्पना को दर्शाता है।


श्रमिकों को 65 करोड़ से अधिक की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राज्य के श्रमिकों को 65 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित करेंगे। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में दोपहर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम में 1 लाख 84 हजार से अधिक श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

  • निर्माण श्रमिकों को 58 करोड़ 32 लाख से अधिक
  • असंगठित श्रमिकों को 4 करोड़ 77 लाख से अधिक
  • श्रम कल्याण मंडल के हितग्राहियों को 2 करोड़ 06 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित होगी।
    इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का कटाक्ष

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह मनाए जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी का जन्मदिन वास्तव में बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, किसान दगा दिवस, जुमला दिवस, नोटबंदी दिवस और जीएसटी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। बैज ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियां महंगाई, बेरोजगारी और किसानों को धोखा देना रही हैं।


भाजपा राज में भू-माफियाओं का दबदबा : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भू-माफिया राज हावी है। उन्होंने कहा कि एक भू-माफिया खुद को विधायक और मंत्रियों से बड़ा बताकर उनकी हैसियत को शून्य साबित कर रहा है। शहरभर में उसके पोस्टर-होर्डिंग भाजपा नेताओं के साथ लगे हुए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार और जमीन की काली कमाई का खेल जारी है।


राजधानी में आज के प्रमुख आयोजन

  • अग्रसेन जयंती महोत्सव – अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती (सुबह 10 बजे से)
  • भेद विज्ञान साधना शिविर – पटवा भवन, टैगोर नगर (सुबह 8:30 से 11 और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक)
  • विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम – महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी (सुबह 10 बजे)
  • शोभायात्रा – श्रीदुलार विश्वकर्मा धर्मशाला, बढ़ईपारा (दोपहर 2 बजे)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!