रूस के सुदूर पूर्व में धरती डोली, 7.4 तीव्रता का भूकंप और सुनामी अलर्ट

कामचटका में 7.4 तीव्रता का भूकंप, तटीय क्षेत्रों में सुनामी का खतरा
प्रशांत महासागर के कई देशों को अलर्ट, जुलाई के 8.8 तीव्रता के भूकंप की याद ताज़ा
रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में शनिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में तटीय इलाकों पर “खतरनाक” ऊँची लहरें उठने की संभावना है।
जुलाई में इसी इलाके में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिससे प्रशांत महासागर में चार मीटर ऊँची सुनामी की लहरें उठीं थीं। उस समय बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा था और हवाई, जापान समेत कई देशों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।
जापान में हालिया अलर्ट ने फिर से दहशत का माहौल बना दिया। चेतावनी फैलने के बाद लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित ऊँचे स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए। हालांकि बाद में चेतावनी को आंशिक रूप से रद्द या कम कर दिया गया, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह भूकंप 2011 में जापान में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी के बाद सबसे शक्तिशाली घटनाओं में से एक माना जा रहा है। उस त्रासदी में 15,000 से अधिक लोगों की जान गई थी।



