नहाते वक्त भतीजे ने बनाया वीडियो, चाची से कहा- मेरे साथ सेक्स करो वरना ….फिर चाचा की हुई एंट्री और पलट गया पूरा गेम ; अपने बिगड़ैल भतीजे को ऐसा सिखाया सबक की….

जमशेदपुर (शिखर दर्शन) // पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-11 का रहने वाला कृष्णा महतो अपनी ही चाची पर अश्लील नजर रखने और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में मृत पाया गया।
जानकारी के अनुसार, कृष्णा महतो ने अपनी चाची का नहाते समय गुप्त रूप से वीडियो बनाया और उसे दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। परेशान चाची ने अपने पति, राजेश महतो को इस बारे में बताया।
वीडियो देखकर गुस्से में आए चाचा राजेश ने अपने दो साथियों, मुकेश मुर्मू और आसिफ अंसारी के साथ मिलकर कृष्णा की हत्या की योजना बनाई। 12 अगस्त की रात, चारों आरोपी ने कृष्णा को गाड़ी में बैठाकर शराब पिलाई। नशे में चूर कृष्णा के हाथ-पांव बांधकर उसे लुपुंगडीह पुल से नीचे नदी में फेंक दिया गया।
कृष्णा महतो की गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद उनके भाई प्रकाश महतो ने बिरसानगर पुलिस में हत्या के इरादे से अपहरण का मामला दर्ज कराया। 16 अगस्त को जादूगोड़ा पुलिस ने नदी किनारे कृष्णा का शव बरामद किया। शव के साथ हाथ-पांव बंधे हुए पाए गए।
पुलिस ने जांच में आरोपियों राजेश महतो, मुकेश मुर्मू और आसिफ अंसारी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले में बताया कि हत्या का मुख्य कारण अश्लील वीडियो और चाची को ब्लैकमेल करना था। यह घटना रिश्तों में विश्वासघात और हत्या के कारणों की एक भयावह मिसाल के रूप में सामने आई है।



