बिलासपुर संभाग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा पहुंचे, आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में होंगे शामिल

कोरबा ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा पहुंचे, जहां वे मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में आदिवासी अंचलों से जुड़े विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी कोरबा पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह बैठक जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



