रायपुर संभाग

मध्यप्रदेश और गोवा के बाद बस्तर बाढ़ प्रभावितों के लिए गुजरात और ओडिशा ने दी 5-5 करोड़ की सहायता, CM साय ने जताया आभार

बस्तर बाढ़ राहत: गुजरात और ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को दी 10 करोड़ की मदद, CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अब गुजरात और ओडिशा सरकार भी आगे आई हैं। दोनों राज्यों ने छत्तीसगढ़ सरकार को 5-5 करोड़ रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सहयोग के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी का आभार। बस्तर संभाग के प्रभावित परिवारों के लिए ₹5-5 करोड़ की राहत राशि त्वरित राहत सुनिश्चित करेगी और हमारी आपदा प्रबंधन की क्षमता को मज़बूती प्रदान करेगी। आपका यह सहयोग परस्पर सहयोग और साझा दायित्व की मिसाल है। छत्तीसगढ़ सरकार और जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद।”

इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने सबसे पहले 5 करोड़ रुपये और राहत सामग्री भेजकर सहयोग किया था। इसके बाद गोवा सरकार ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये जमा कराए। अब गुजरात और ओडिशा की ओर से मिली यह मदद बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!