बिलासपुर संभाग

डीपी कॉलेज के पास छात्र पर धारदार हथियार से हमला , पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल , असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसले से अब सड़क पर चलना भी हुआ असुरक्षित

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // शहर में असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसले ने अब सड़क पर चलना भी असुरक्षित कर दिया है। रविवार शाम डीपी कॉलेज के पास रायगढ़ निवासी छात्र दामोदर डुडसेना छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना ने न केवल आसपास के क्षेत्र को दहला दिया, बल्कि पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दामोदर डुडसेना शहर में रहकर आकाश इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करता है। रविवार को कोचिंग से छुट्टी के बाद वह नाश्ते के लिए जा रहा था। तभी डीपी कॉलेज के सामने एक ब्लैक रंग की एक्टिवा का चालक अचानक इंजन ऑफ कर सड़क पर उतर आया। दामोदर ने इस पर अपना वाहन बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि छात्र को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोशित दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन असामाजिक तत्व नशे में धुत होकर सड़क पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। भले ही घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन कानून का भय अब दिखाई नहीं देता।

विशेषज्ञों का कहना है कि पुलिस को केवल घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से सतर्क निगरानी और सुरक्षा की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर काबू पाया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था पर उठते सवाल अब प्रशासन और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!