बिलासपुर संभाग

पुलिस का रात्रिकालीन अभियान: 18 बदमाश और असामाजिक तत्व गिरफ्तार

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // पुलिस ने शनिवार देर रात मिनीबस्ती, तालापारा और उसलापुर क्षेत्र में रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाकर 18 बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तारी करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि शांति भंग करने वालों पर लगातार प्रहार जारी रहेगा।

मिनीबस्ती क्षेत्र – आर्म्स एक्ट में 3 आरोपी गिरफ्तार

मिनीबस्ती क्षेत्र में पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर 3 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा। इनके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सेवन कुमार पात्रे (22), राम जोशी (20) और विशाल डहरिया (20) शामिल हैं।

तालापारा क्षेत्र – जुआ अड्डे पर छापा, 6 जुआरी पकड़े गए

तालापारा क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में सलमान खान (33), अतिक खान (30), सागर हुमने (23), सूरज नवरगं (21), संजय बघेल (19) और त्रिलोक डहरिया (19) शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

170 बीएनएसएस के तहत 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

उस्लापुर, तालापारा, मिनीबस्ती और आसपास के इलाकों में लगातार शांति व्यवस्था भंग करने और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए 11 व्यक्तियों पर पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें पवन निर्मलकर, परमेश्वर निर्मलकर, अभिषेक पटेल, ईश्वर दास, दिनेश गेंदले, अरविंद यादव, आर्यान बरडोले, साहिल जिज्ञासी, अविनाश बोरकर, सलमान खान और अतिक खान शामिल हैं।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में असामाजिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!