अन्तर्राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने जापानी उद्योगपतियों संग बैठक की, छत्तीसगढ़ में आईटी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश का दिया आमंत्रण

जापान दौरे पर CM विष्णु देव साय: निवेश को लेकर JETRO व NTT से चर्चा, असाकुसा मंदिर में प्रदेश की खुशहाली की कामना

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत जापान पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। टोक्यो में उन्होंने जापानी उद्योगपतियों के संगठन जेट्रो (JETRO – Collaborate & Invest Japan) के शीर्ष पदाधिकारियों नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू से मुलाकात की। बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने जेट्रो को प्रदेश में निवेश का आमंत्रण भी दिया।

जापान पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ऐतिहासिक और प्राचीन असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। यह मंदिर टोक्यो का सबसे प्रतिष्ठित और आध्यात्मिक धरोहर माना जाता है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने NTT लिमिटेड की CEO कायो इतो से मुलाकात कर तकनीकी सहयोग और इंडस्ट्री आधारित निवेश पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने राज्य में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने और तकनीक आधारित निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

रात्रि में CM साय भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित भोज में शामिल हुए। इस अवसर पर भी छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं और तकनीकी साझेदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!