व्यापार

दिवाली गिफ्ट: कार और टू-व्हीलर होंगे सस्ते, GST काउंसिल ने टैक्स दरों में किया बड़ा बदलाव

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // त्योहारों से पहले आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। इस साल दिवाली तक कार और टू-व्हीलर खरीदना पहले से सस्ता हो जाएगा। दरअसल, GST काउंसिल की मंत्री समूह (GoM) ने ऑटो सेक्टर पर लगने वाली टैक्स दरों में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा और वाहन खरीदना किफायती हो जाएगा।

क्या हैं नई GST दरें ?

अब तक ऑटो सेक्टर पर 5%, 12%, 18% और 28% की दरें लागू थीं। लेकिन नए प्रस्ताव के बाद 12% और 28% की स्लैब को हटा दिया जाएगा। आगे सिर्फ 5% और 18% की दरें लागू होंगी।

  • टू-व्हीलर, छोटी कारें, ऑटो और ट्रक अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) पर पहले की तरह 5% GST ही लागू रहेगा।
  • हाइड्रोजन फ्यूल सेल गाड़ियां 18% स्लैब में लाई जाएंगी।
  • लग्जरी और बड़ी कारों पर कोई बदलाव नहीं होगा — इन पर अभी भी 40% टैक्स लागू रहेगा।

कितना सस्ता होगा वाहन ?

  • छोटी गाड़ियों की कीमतों में करीब ₹36,000 तक की कमी हो सकती है।
  • बाइक और स्कूटर की कीमतें लगभग ₹6,000 तक घट सकती हैं।

इस बदलाव से ग्राहकों को सीधे तौर पर फायदा होगा और साथ ही ऑटो सेक्टर की बिक्री में भी उछाल देखने को मिलेगा।

ऑटो कंपनियों के लिए भी राहत

मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स जैसी कंपनियों को इस कदम से बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ये ब्रांड आम ग्राहकों के लिए बजट-फ्रेंडली गाड़ियां उपलब्ध कराते हैं। दिवाली के मौके पर लोग नई गाड़ियों की खरीदारी करना पसंद करते हैं, ऐसे में टैक्स कटौती का यह फैसला बाजार में सेल्स बूम ला सकता है।

कुल मिलाकर, इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के पास अपनी पसंद की कार या बाइक खरीदने का सुनहरा मौका होगा — और वो भी पहले से सस्ती कीमत पर।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!