रायपुर संभाग

“मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे भाजपा के कई वरिष्ठ विधायक, जानिए कौन-कौन नेता रहे अनुपस्थित”

“छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार: गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब ने ली शपथ, विभागों में बड़ा फेरबदल”

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राज्यपाल ने तीन नए मंत्रियों—गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब—को राजभवन में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ विधायक शामिल नहीं हुए, जिनमें अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, रेणुका सिंह और लता उसेंडी शामिल थे।

अजय चंद्राकर राजभवन तो पहुंचे, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए और सीधे अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। धरमलाल कौशिक आज सुबह ही दिल्ली चले गए। लता उसेंडी अरुणाचल प्रदेश दौरे पर हैं। वहीं विक्रम उसेंडी, धर्मजीत सिंह और रेणुका सिंह रायपुर में मौजूद रहने के बावजूद समारोह में नहीं गए। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण में वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल और राजेश मूणत उपस्थित रहे।

मंत्रिमंडल विस्तार और विभाग आवंटन

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया गया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नए विभाग इस प्रकार हैं:

  • गजेंद्र यादव – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
  • गुरु खुशवंत साहेब – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
  • राजेश अग्रवाल – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व

अन्य मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं:

  • विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री – सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण
  • अरुण साव, उप मुख्यमंत्री – लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण
  • विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री – गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • राम विचार नेताम – आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास
  • दयाल दास बघेल – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • केदार कश्यप – वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य
  • लखन लाल देवांगन – वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम
  • श्याम बिहारी जायसवाल – लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन
  • ओ.पी. चौधरी – वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
  • लक्ष्मी राजवाड़े – महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
  • टंकराम वर्मा – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा

संभागवार मंत्री वितरण

  • सरगुजा संभाग (14 विधायक) – 5 मंत्री
    • विष्णु देव साय, राम विचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल
  • बिलासपुर संभाग (8 विधायक) – 3 मंत्री
    • अरुण साव, लखन लाल देवांगन, ओ.पी. चौधरी
  • दुर्ग संभाग (9 विधायक) – 3 मंत्री
    • विजय शर्मा, दयाल दास बघेल, गजेंद्र यादव
  • रायपुर संभाग (12 विधायक) – 2 मंत्री
    • टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब
  • बस्तर संभाग (8 विधायक) – 1 मंत्री
    • केदार कश्यप

वरिष्ठ विधायकों को नहीं मिला मंत्रालय

रमन सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ विधायकों में अब केवल विधायकी पद ही हैं। इनमें अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहिले और धरमलाल कौशिक शामिल हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ साय सरकार ने नए विधायकों को मौका दिया है, जबकि पुराने मंत्री अब विधानसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व जारी रखेंगे।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!