नक्सल संगठन को बड़ा झटका : दंतेवाड़ा में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 13 पर था ₹25.50 लाख का इनाम
बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका : लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 13 पर था ₹25.50 लाख का इनाम
दंतेवाड़ा ( शिखर दर्शन ) // बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा में 21 नक्सलियों ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित माओवादियों में से 13 नक्सलियों पर कुल 25 लाख 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली अपने-अपने इलाकों में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान सड़क खोदने, पेड़ काटने, बैनर-पोस्टर लगाने और पाम्प्लेट बांटने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे थे। सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और लोन वर्राटू अभियान के प्रभाव के चलते उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

जिला प्रशासन ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत किया है और उन्हें पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि यह आत्मसमर्पण नक्सली संगठन की ताकत को कमजोर करेगा और बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ी सफलता है।



