बिलासपुर संभाग

पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, रात में सोते रहे पुलिसकर्मी

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस कस्टडी से एक आरोपी फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोपी स्वरित सिंह को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को कोनी थाना क्षेत्र में स्थित थाने में पुलिस हिरासत में रखा गया था।

मौके पर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान सोते रहे और इसी दौरान आरोपी ने हथकड़ी से हाथ निकालकर थाने से फरार होने का मौका पकड़ लिया। फरारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कोनी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की ने मोपका स्थित गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को हथकड़ी में रखा गया था, लेकिन देर रात वह हथकड़ी खोलकर थाने से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज तेज कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!