तिरंगा यात्रा में मौत को दावत ! BJP-कांग्रेस नेता और अधिकारी बिना लाइफ जैकेट सतपुड़ा डैम में लगाए खतरनाक चक्कर , 1,446 फीट गहराई पर एक चूक भी जानलेवा…..

अधिकारियों और नेताओं की लापरवाही उजागर
बैतूल ( शिखर दर्शन ) // शुक्रवार शाम बैतूल में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ उड़ाई गईं। नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बर्डे, भाजपा पार्षद प्रवीण सोनी, स्थानीय नेता सुधा चंद्रा, भीमू थापा और सतीश बौरासी समेत दो दर्जन से अधिक लोग लगभग 8 नावों में सवार होकर सतपुड़ा डैम के गहरे हिस्से में तीन-चार बार चक्कर लगाते नजर आए।
हैरान करने वाली बात यह रही कि इस दौरान किसी ने भी लाइफ सेविंग जैकेट नहीं पहनी थी। सतपुड़ा डैम मध्यप्रदेश पॉवर जेनरेटिंग कम्पनी के अधिकार क्षेत्र में आता है और इसकी गहराई 1446 फीट है। किसी भी छोटी चूक से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
सूत्रों के अनुसार, नगरपालिकाओं और जनप्रतिनिधियों ने डैम में तिरंगा यात्रा की कोई अनुमति भी नहीं ली थी। घटना उजागर होने के बाद अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं।
साथ ही, मंत्री शॉल लेकर खड़े रह गए, जबकि मीसाबंदी ने सम्मान लेने से इंकार कर कहा, “सम्मान का भूखा नहीं हूं, न्याय चाहिए,”। यह घटना स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही को भी सामने लाती है।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसे खतरनाक कृत्यों से भविष्य में जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है, और प्रशासन को कड़े सुरक्षा नियम लागू करने की आवश्यकता है।



